भक्ति धाम में धूमधाम से मनाया गया वैशाख पूर्णिमा महोत्सव

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Thursday, May 23, 2024 - 20:20
0
भक्ति धाम में धूमधाम से मनाया गया वैशाख पूर्णिमा महोत्सव

वृन्दावन (आरएनआई) रुक्मिणी विहार/सैक्टर-1स्थित भक्ति धाम में भक्ति धाम वेल्फेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट(रजि.) के द्वारा ठाकुरश्री राधा रमण लाल देवजू महाराज के प्राकट्य दिवस, वैशाख पूर्णिमा एवं बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर संत-विद्वत समागम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।जिसमें सत्संग, संकीर्तन एवं संत-ब्रजवासी-वैष्णव सेवा (भंडारा) आदि के कार्यक्रम संपन्न हुए।इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष के. एल. बंसल(रिटायर्ड-सीबीआई अधिकारी) ने कहा कि आज का दिन अत्यंत पावन व पुनीत है।क्योंकि आज के ही दिन श्रीधाम वृन्दावन की पावन धरा पर ठाकुर श्रीराधा रमण लालजी महाराज का प्राकट्य हुआ था।साथ ही आज ही के दिन भगवान विष्णु भगवान बुद्ध के रूप में अवतरित हुए थे।जिन्होंने कि समूचे विश्व को शांति व प्रेम का संदेश दिया।


ट्रस्ट के सचिव संदीप कुमार सिंघला एवं कोषाध्यक्ष रामशरण गुप्ता ने कहा कि वैशाख पूर्णिमा भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है।क्योंकि आज के दिन किए गए सद्कार्य व दान-पुण्य शतगुणा फल प्रदान करने वाले हैं।यदि इन्हें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाभूमि में किया जाए,तो उनका फल और भी अधिक बढ़ जाता है।
ट्रस्ट के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा ने कहा कि भक्ति धाम वेल्फेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) अपने प्रारंभ से ही संतों-विप्रों, निर्धनों-निराश्रितों, विकलांगों एवं अनाथों आदि की सेवा में पूर्ण समर्पण के साथ जुटा हुआ है।साथ ही प्रत्येक पूर्णिमा को भक्ति धाम में भंडारा आयोजित किया जाता है।


इस आयोजन के अंतर्गत सैकड़ों संतों, निर्धनों व निराश्रितों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया।साथ ही दक्षिणा वितरित की गई।
इस अवसर पर कुलदीप बंसल, संसारी लाल अग्रवाल, हर्ष बंसल, कर्मचंद्र गोयल, वसुधा चतुर्वेदी, सुधा मिश्रा आदि की उपस्थिति विशेष रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User