सुलतानपुर- नारद जयन्ती पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित

महर्षि नारद पत्रकारों के लिए प्रेरणा  स्रोत्र : डॉ बाल किशोर झा

Thursday, May 23, 2024 - 20:18
Updated: 2 years ago
0

सुलतानपुर (आरएनआई) महर्षि नारद जयंती की पूर्व संध्या पर नगर के रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज के विशाल कक्ष मे गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के कई वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। 
कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि डॉ बाल किशोर झा ने कहा कि महर्षि नारद के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि महर्षि नारा डी सिर्फ लोगों तक सूचनाओं का ही आदान-प्रदान नहीं करते थे बल्कि उनके समाधान का उपाय भी बताते थे। 
अध्यक्षा कर रहे काशी प्रांत के सद्भाव प्रमुख डॉ रमाशंकर मिश्र ने कहा कि महर्षि नारद पत्रकारों के लिए प्रेरणा स्रोत है। विशिष्ट अतिथि के रूप मे अजय कुमार गुप्त सह जिला संघ चालक उपस्थित रहे। 
वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत बरनवाल ने कहा कि नारद के विचारों से हमे बहुत कुछ सीखना चाहिए। अरुण जयसवाल ने कहा की नारद जी केवल बात एक दूसरे स्थान तक पहुँचाते ही नही थे बल्कि समाधान भी बताते थे। अपनी लेखनी से दुःख कम समाधान अधिक होना चाहिए। दर्शन साहू ने कहा कि पत्रकारिता भरोसे की है। पत्रकारिता का युग कभी समाप्त नही हो सकता है। भरोसा खोने से सम्मान खोने जैसे है। विजय विद्रोही ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य बहुजन हिताय होना चाहिए। हमे अपने जीवन मे उनके विचारों को लाना होगा।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अरुण जयसवाल, रमाकांत बरनवाल, दर्शन साहू, विजय विद्रोही, दयाशंकर गुप्त, विजेंद्र विक्रम, आदि को सम्मानित किया गया। 
जिला प्रचार प्रमुख नीरज,  नगर प्रचार प्रमुख रवींद्र प्रताप सिंह, सह जिला  सामाजिक समरसता प्रमुख, नगर कार्यवाह अजय कुमार, कार्यक्रम संचालन शेष मणि मिश्र ने किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User