बोहरा समाज ने दुर्गोत्सव पर श्रद्धालुओं को बांटी प्रसादी, साम्प्रदायिक एकता बरकरार रखने माता रानी से लगाई अर्जी

Friday, October 11, 2024 - 20:12
Updated: 2 years ago
0
बोहरा समाज ने दुर्गोत्सव पर श्रद्धालुओं को बांटी प्रसादी, साम्प्रदायिक एकता बरकरार रखने माता रानी से लगाई अर्जी

गुना (आरएनआई) शहर में नवरात्रि महोत्सव के दौरान माता रानी की भक्ति, आराधना के बीच गंगा-जमुनी तहजीब और साम्प्रदायिक एकता की मिसाल भी देखने को मिली है। दुर्गा अष्टमी के मौके पर माता रानी की विदाई बेला से ठीक पहले जब शहर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा तो शिया दाऊदी बोहरा समाज ने भक्तों का जोरदार स्वागत किया। समाज की ओर से बोहरा मस्जिद चौक पर स्टॉल लगाई गई, जहां श्रद्धालुओं का हलवा और पानी के पाऊच प्रसादी के रूप में बांटे गए। बोहरा मस्जिद के समीप लगाई गई चौमुखी दुर्गा प्रतिमा के साथ ही आयोजक संकटमोचन नवदुर्गा समिति ने पूरी बोहरा मस्जिद को भी विद्युत प्रकाश व्यवस्था के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया। जिससे आयोजन स्थल के मनोरम दृश्य की भव्यता में चार चांद लग गए।
बोहरा समाज के प्रसादी वितरण में तमाम राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंचे, जिन्होंने शिया दाऊदी बोहरा समाज द्वारा हर साल पेश की जा रही साम्प्रदायिक सौहाद्र्र की अनूठी मिसाल की सराहना की।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User