बेटे की हत्या से व्यथित होटल संचालक विनोद जैन ने कलेक्टर भिंड संजीव श्रीवास्तव से बातचीत का ऑडियो किया वायरल

कलेक्टर के विवादास्पद बोल

Wednesday, July 10, 2024 - 22:39
Updated: 2 years ago
0
बेटे की हत्या से व्यथित होटल संचालक विनोद जैन ने कलेक्टर भिंड संजीव श्रीवास्तव से बातचीत का ऑडियो किया वायरल

भिंड (आरएनआई) मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में बीते रोज सौरभ बाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों के मकान तोड़े गए। वहीं रविवार को पन्ना पैलेस होटल के संचालक विनोद जैन ने जिला प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। व्यापारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की, जिसमें प्रणाम जैन हत्याकांड के आरोपियों के प्रशासन द्वारा मकान न तोड़े जाने का उल्लेख करते हुए भेदभाव किए जाने की बात कही।

मृतक प्रणाम जैन के पिता विनोद जैन पन्ना ने बताया कि मेरे पुत्र की दिनांक 08 मार्च 2024 को घर में घुसकर हत्या करने वाले आरोपियों विशाल भदौरिया उर्फ मिक्कू, भोला भदौरिया निवासीगण बहरराय का पुरा थाना फूप के विरूद्ध पुलिस थाना शहर कोतवाली भिण्ड में अपराध क्रमांक 138/2024 कायम किया गया है।

मृतक के पिता ने अपने पुत्र के हत्यारों के मकान ध्वस्त किये जाने पर कलेक्टर महोदय से मोबाइल पर निवेदन किया तो कलेक्टर महोदय द्वारा कहा गया कि हर मर्डर में मकान नहीं तोड़े जाते हैं इस बात की मोबाइल रिकॉर्डिंग मृतक के पिता विनोद जैन के मोबाइल में दर्ज है। मृतक प्रणाम जैन के पिता विनोद जैन ने प्रशासन पर सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की अपराधियों के विरूद्ध बुलडोजर की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण व सत्ता पक्ष के प्रभावशाली नेताओं के दवाब में होना बताया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User