बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने  बढ़ाई सतर्कता

Friday, September 8, 2023 - 18:58
Updated: 3 years ago
0
बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने  बढ़ाई सतर्कता
सांकेतिक तस्वीरें।

शाहजहांपुर। (आरएनआई) सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 6786 मरीजों का किया गया इलाज। जनपद में बढ़ रही संक्रामक बीमारियों को देखते हुए श्रीमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गौतम ने जनपद के सभी चिकित्सा अधीक्षक /प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए है की प्रतिदिन ओ पी डी में मरीजों को चिकित्सा सुबिधा मुहैया कराई जाए, तथा जिस  क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियां फैली हुई है , वहां पर कैंप लगाकर मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाए। उक्त के संदर्भ  में आज समस्त सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर  में देखे गए मरीजों का विवरण निम्न है।
1-कुल देखे गए मरीजों की संख्या -6786 
2-लैब जाँच की गई मरीजों की संख्या- 1927 
3-भर्ती मरीजों की संख्या- 129 
4-रेफर मरीजों की संख्या- 21
5-लैब जाँच में धनात्मक मरीजों की संख्या-6(पी0वी0),4 टायफाइड।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया मच्छरों से बचाव हेतु मच्छरदानी का प्रयोग करें,अनुपयोगी बर्तनों जैसे कूलर,फ्रिज ,गमले ,पंछियों और जानवरों के पानी पीने के बर्तनों आदि को एक सप्ताह से पहले बदल दें । सभी लोग शौचालय का प्रयोग करें,नालियों की साफ सफाई रखें इन उपायों को अपनाकर संचारी रोगों के प्रसार से स्वयं तथा लोगों का बचाव करें ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User