बीती रात्रि 06 मई को शहर में शहनाई गार्डन के समीप एक शादी समारोह के पास दो पक्षों के बीच हुए घटना क्रम में पुलिस की त्‍वरित कार्यवाही

Wednesday, May 7, 2025 - 19:27
Updated: 1 year ago
0
बीती रात्रि 06 मई को शहर में शहनाई गार्डन के समीप एक शादी समारोह के पास दो पक्षों के बीच हुए घटना क्रम में पुलिस की त्‍वरित कार्यवाही

गुना (आरएनआई) बीती रात्रि 06.05 को रात्रि 11:30 बजे करीब गुना में शहनाई गार्डन के पास बीजी रोड पुल के नीचे से शुभम शर्मा जो कि वर्तमान में आदतन गुण्डा बदमाश होते हुए जिलाबदर है एवं 03 दिवस के लिए उसकी शादी हेतु अनुमति प्राप्त करने के पश्चात उसकी बारात में शामिल अन्य कुछ ह्स्ट्रीशीटर-गुण्डे बदमाशों में पूर्व रंजिश को लेकर आपसी विवाद होने पर मारपीट हुई एवं उनके साथियों के बीच मामूली पथराव की घटना हुई है । पुलिस द्वारा त्वरित रूप से संज्ञान लेकर समय पर घटना स्थल पर पहुँचकर विवाद शांत किया गया एवं स्थिति पर पूर्ण रूप से नियंत्रण कर उचित धारा में प्रकरण दर्ज कर त्वरित रूप से मध्यरात्रि में ही समस्त आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया । गुना पुलिस आसमाजिक तत्वों पर जो जिले की लोकशान्ति भंग करते है उन पर कठोर कार्यवाही हेतु वचनबध्द  है।

 घटना में शामिल 18 लोगों को रात्रि में ही गिरफ्तार किया गया है तथा न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है । शहर की शान्ति व्यवस्था नियंत्रण में है तथा विभिन्न माध्यमों द्वारा शहर में सतत निगरानी की जा रही है ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User