बिजली के पोल से टकराई बाइक: भंडारा खाकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

Dec 3, 2025 - 11:51
 0  81
बिजली के पोल से टकराई बाइक: भंडारा खाकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

उरई (आरएनआई)। भंडारा खाकर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हेलमेट न पहनने के कारण तीनों की मौके और अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से गांव में मातम पसर गया है।

घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गधेला की है, जहां हर साल की तरह 11 कुंडी यज्ञ एवं भागवत का आयोजन चल रहा था। मंगलवार रात आसपास के गांवों के लोगों को भंडारे का निमंत्रण दिया गया था। इसी दौरान हथना बुजुर्ग निवासी अंशुमान परिहार (17), अंकित साकवार (14) और कृष्ण कुमार (14) बाइक से भंडारा खाने पहुंचे थे।

रात करीब नौ बजे लौटते समय कच्चे रास्ते में स्पीड अधिक होने के चलते बाइक गड्ढे में उछली और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंशुमान और कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल अंकित को पुलिस द्वारा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। बताया गया कि हादसे के समय तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं।

तीनों युवकों की एक साथ मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.