बासित नगर मार्ग के लिए 23 करोड़ 46 लाख रुपए की शासन ने धनराशि स्वीकृति की, 11 करोड़ 73 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त

Thursday, December 26, 2024 - 18:45
Updated: 2 years ago
0

1.

संवाददाता शाहाबाद हरदोई उत्तर प्रदेश सरकार ने शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री की सिफारिश पर कई सालों से बदहाल बासित नगर मार्ग के निर्माण के लिए 23 करोड़ 46 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी है जिसमें से 11 करोड़ 73 लख रुपए की धनराशि शासन ने कार्य प्रारंभ कराने के लिए और अवमुक्त भी कर दी है। इस खबर के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों, दुकानदारों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। जल्द ही कार्यदाई संस्था द्वारा मार्ग निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। आपको बता दें बासित नगर चौराहे से अनगपुर तक बदहाल मार्ग की वजह से लोगों का इस मार्ग पर वाहनों से चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल था। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। तमाम लोग चुटहिल हो चुके। कई लोग मौत का शिकार भी हो गए, परंतु इस मार्ग का निर्माण नहीं हो सका। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के वक्त इस मार्ग के दुकानदारों को होती है । सड़क पर तलाब जैसा नजारा उत्पन्न हो जाता है और कई कई सप्ताह तक गड्ढों में पानी भरा रहता है जिससे लोग काफी परेशान हैं । इस मार्ग पर चलने वाले टेंपो और टैक्सी चालक भी काफी परेशान हैं। उनके वाहनों में काफी नुकसान होता था। इसके लिए उच्च अधिकारियों से गुहार भी लगाई गई। क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी से भी दुकानदारों और ग्रामीणों ने मांग की थी। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने प्रपोजल तैयार करके शासन को भेजा और व्यक्तिगत रूप से प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके क्षेत्र की इस विषम समस्या के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्या को ध्यान में रखते हुए बासित नगर मार्ग के लिए तेज 23 करोड़ 46 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें से निर्माण के लिए 11 करोड़ 73 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दी गई। अब कार्यदाई संस्था जल्द ही इस मार्ग का निर्माण प्रारंभ कर देगी। मार्ग निर्माण हो जाने के बाद इस मार्ग के दुकानदारों और इस मार्ग के ग्रामीणों तथा राहगीरों को काफी सहूलियत मिलेगी। यह खबर सुनने के बाद लोगों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User