बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की तबीयत बिगड़ी, संक्रमण ने बढ़ाई चिंता
ढाका (आरएनआई)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष खालिदा जिया की तबीयत अभी भी नाजुक बनी हुई है। 80 वर्षीय जिया को 23 नवंबर को छाती में गंभीर संक्रमण की शिकायत के बाद ढाका के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। संक्रमण बढ़ने के कारण उनके दिल और फेफड़ों पर भी असर पड़ा, जिसके चलते उन्हें चार दिनों बाद कोरोनरी केयर यूनिट (CCU) में शिफ्ट करना पड़ा।
बांग्लादेश में आगामी फरवरी में होने वाले आम चुनावों से पहले जहां राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हैं, वहीं बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति ने पार्टी की चिंताएँ बढ़ा दी हैं। बीएनपी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रुहुल कबीर रिज़वी ने रविवार को बताया कि डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर जरूर है, लेकिन इसमें कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है। हालांकि अब तक डॉक्टरों ने उन्हें विदेश में इलाज के लिए भेजने की सलाह नहीं दी है।
बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने पहले कहा था कि डॉक्टरों ने विदेश में उच्च स्तरीय इलाज की आवश्यकता की ओर संकेत किया था, लेकिन वर्तमान में उनकी सेहत अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लायक नहीं है।
खालिदा जिया पहले से ही जिगर, किडनी, मधुमेह, गठिया और आंखों की कई जटिल बीमारियों से जूझ रही हैं। इसी वर्ष मई में वह भारत के अस्पतालों में चार महीने तक उपचार कराने के बाद बांग्लादेश लौटी थीं। उनकी वर्तमान स्थिति को देखते हुए बीएनपी ने लोगों से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करने की अपील की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



