बहू ने पांच ससुराली जनों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया

Wednesday, January 11, 2023 - 01:31
Updated: 4 years ago
0
बहू ने पांच ससुराली जनों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया

शाहाबाद हरदोई।पति की मृत्यु के बाद ससुराली जनों द्वारा धोखाधड़ी करके पति के खाते से ₹978806 निकालने के आरोप में विधवा ने मानवाधिकार आयोग में फरियाद की। आयोग के निर्देश पर पांच ससुराली जनों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहल्ला जेर बंगला निवासी सुधा सोनी पुत्री मुंशीलाल विधवा विशाल बाबू के अनुसार उसके पति दिल्ली में एक कंपनी में काम करते थे। कोरोना काल में उसकी पति की मौत हो गई। वह अपने पति के इलाज में लगी रहे इसी बीच देवर विकास बाबू, ससुर आत्माराम, सास गुड्डी देवी, ननद रुचि, नंदोई मोहित निवासी जेर बंगला ने उसके पति के खाते से धोखाधड़ी करके ₹978806 निकाल लिए। महिला ने कोतवाली शाहाबाद में रिपोर्ट लिखाने का प्रयास किया परंतु उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। अंततः उसने मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली में फरियाद की। आयोग ने महिला की फरियाद सुनने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। आयोग के निर्देश पर विकास बाबू, आत्माराम, गुड्डी देवी, मोहित और रुचि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User