25,000 के इनामी शराब माफिया को गिरफ्तार किया गया

Wednesday, January 11, 2023 - 01:27
Updated: 4 years ago
0
25,000 के इनामी शराब माफिया को गिरफ्तार किया गया

शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने 25000 के इनामी गैंगस्टर के आरोपी शराब माफिया को हरदोई से गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेजा गया है। कोतवाली शहर हरदोई के धियर महोलिया निवासी प्रेम शंकर रैदास उर्फ पिंटू उर्फ पिंकू पुत्र रमेश के खिलाफ शाहाबाद कोतवाली में 5 जून 2022 को धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में दर्ज कराया गया था। यह मुकदमा प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद एसके मिश्र द्वारा दर्ज कराया गया। विवेचना राजकुमार पांडे द्वारा संपादित की जा रही है । विवेचना में वांछित अभियुक्त प्रेम शंकर उर्फ पिंटू के खिलाफ शाहाबाद कोतवाली में अपराध संख्या 196 /2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम 419/ 420/ 467/ 468 /471 के अंतर्गत दर्ज था। इसके अतिरिक्त अपराध संख्या 270 /2022 धारा 23 यूपी गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत भी शाहाबाद कोतवाली में मामला दर्ज था। जबकि हरदोई शहर कोतवाली में अपराध संख्या 293 /17 के अंतर्गत धारा 452/ 376/ 392/ 363 के अंतर्गत मामला दर्ज है ।आरोपी को शाहाबाद प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राम लखन अवस्थी, अखिलेश मौर्या, धीरज चौहान, सतीश कुमार, राकेश यादव, मोहम्मद रिजवान, आमिर खान द्वारा हरदोई कलेक्ट्रेट के सामने से गिरफ्तार किया गया । आरोपी को जेल भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User