बस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 14 जुलाई तक साक्ष्य प्रस्तुत करने का आग्रह

Jun 30, 2025 - 19:50
Jun 30, 2025 - 20:00
 0  243
बस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 14 जुलाई तक साक्ष्य प्रस्तुत करने का आग्रह

फतेहपुर (आरएनआई) उप जिला मजिस्ट्रेट सदर अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) के पत्र द्वारा 07 फरवरी को 10.30 बजे खमई बाबा मंदिर हुसेनगंज के पास दुर्घटनाकारी अनुबन्धित बस लखनऊ क्षेत्र, रायबरेली डिपो बस संख्या यूपी-33 सीटी/5071 से घटित दुर्घटना में मृतक हनुमन्त सिंह यादव पुत्र जगरूप सिंह निवासीगण अलावलपुर मजरे लोहारी थाना हुसेनगंज की मजिस्ट्रीयल जाँच हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होने बताया कि प्रकरण की मजिस्ट्रियल जाँच की जा रही है। इसलिए उनके न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित या मौखिक साक्ष्य अथवा अपना बयान आदि अंकित कराना चाहे तो 28 जून से 14 जुलाई तक अवकाश के दिनों को छोड़कर कार्यालय अवधि में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0