सेवानिवृत्त सीओ को व्यापारी नेताओं ने दी विदाई, उनके स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु की कामना कर कार्यों पर की चर्चा
फतेहपुर (आरएनआई) पुलिस उपाधीक्षक नगर सुशील दुबे के सेवानिवृत्त होने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मोमेंटो, शाल व प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी। उनके स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु की कामना करते हुए उनके कार्यों पर चर्चा भी की।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने साथियों सहित विदाई समारोह में सहभागिता की। मोमेंटो, शाल व प्रतीक चिन्ह देकर उनको विदाई दी। कहा कि सभी व्यापारी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। वह सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहे। फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने में अहम भूमिका निभाई। सेवानिवृत्त सीओ ने कहा कि जो मान व सम्मान यहां के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने दिया वह सदैव याद रहेगा। इस मौके पर संजय गुप्ता, धीरज बाल्मिकी, मो. आसिफ एडवोकेट, विनोद गुप्ता, मो अलीम, संजय जौहरी, बृजेंद्र यादव एडवोकेट, विनोद सिंह चंदेल, हिमांशु श्रीवास्तव, इरशाद हुसैन, मो अनीस, मो समी अहमद खां, उमेश मौर्य एडवोकेट, प्रिंस गुप्ता, पुन्ना नेता भी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



