बसों की सुरक्षा पर सख्त शिवपुरी कलेक्टर: बिना फिटनेस-परमिट दौड़ी बस तो होगी जप्ती
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। बिना फिटनेस और परमिट के सड़कों पर कोई बस नहीं चलेगी। यदि बिना फिटनेस और परमिट के बस संचालित की जाती है, तो संबंधित बस संचालक के विरुद्ध कार्रवाही होगी और बस जप्ती की भी कार्यवाही की जाएगी।
शिवपुरी में बीते दिवस थाना सुभाषपुरा अंतर्गत मुड़खेड़ा टोल से पहले यात्री बस में आगजनी की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल अनुविभागीय अधिकारी शिवपुरी आनंद सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासन की टीम ने बस के सभी यात्रियों को दूसरी बस में सुरक्षित बिठाकर ग्वालियर की ओर रवाना किया। कार्रवाई करते हुए बस को जप्त कर सुभाषपुरा थाना में रखा गया है।
फिटनेस और परमिट निरस्त करने के लिए ग्वालियर आरटीओ को पत्र लिखा गया है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह को भी निर्देशित किया है। जिले में बसों की चेकिंग का अभियान लगातार जारी रहे। बिना फिटनेस और परमिट वाली बसों पर कार्यवाही की जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)