बमोरी के ग्राम मोहनपुरखुर्द में मंत्री श्री सिसोदिया द्वारा बच्‍चों के साथ किया गया विशेष भोज

ग्राम पंचायत में उपस्थित नागरिकों को स्‍वतंत्रता दिवस की दी बधाई

Tuesday, August 15, 2023 - 16:33
Updated: 3 years ago
0

गुना। (आरएनआई) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकासखंड बमोरी के तहसील मोहनपुरखुर्द में पोषण
आहार योजना अंतर्गत विशेष भोज में शामिल हुए प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  महेंद्र सिंह सिसोदिया। इस अवसर पर कलेक्टर तरुण राठी, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक सहित स्‍कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों के साथ भोजन किया गया।

इसके पश्‍चात ग्राम पंचायत मोहनपुरखुर्द में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री सिसोदिया द्वारा उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित किया और कहा कि आज हमारा देश आजाद हुआ है। इस आजादी में हमारे आदिवासी भाईयों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन सभी आदिवासी भाईयों को नमन। हमारी सरकार द्वारा जनता के हित में अनेक कार्य किये गये हैं। आज गांव गांव स्‍कूल खोले गये हैं। सड़कें बनायी गयी हैं, इसी तरह बमोरी विधानसभा क्षेत्र में 11 करोड़ लागत से आईटीआई भवन स्‍वीकृत किया गया है, जिसमें बच्‍चों को कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा। शासन द्वारा बच्‍चों को रोजगार देने के लिए मुख्‍यमंत्री सीखो कमाओ योजना लागू की गयी है, जिससे बच्‍चों में कौशल विकसित होगा। इसी प्रकार आदिवासी भाईयों के साथ-साथ अन्‍य वर्ग महिलाओं को भी लाड़ली बहना योजनांतर्गत प्रत्‍येक माह एक-एक हजार रूपये दिये जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामवासियों को धन्‍यवाद दिया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्‍यक्ष बमोरी बिहारी लाल, सरपंच प्रतिनिधि कमलेश यादव, अनुविभागीय अधिकारी बमोरी दिनेश सावले, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद बमोरी शैलेन्‍द्र सिंह यादव,  तहसीलदार गजेन्‍द्र सिंह उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User