बदहाल विद्युत आपूर्ति पर व्यापारियों ने डीएम को दिया ज्ञापन, समस्या का निवारण करने की उठाई मांग

Thursday, July 10, 2025 - 20:29
Updated: 1 year ago
0
बदहाल विद्युत आपूर्ति पर व्यापारियों ने डीएम को दिया ज्ञापन, समस्या का निवारण करने की उठाई मांग

फतेहपुर (आरएनआई) उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर क्षेत्र की बदहाल विद्युत आपूर्ति व प्रतिवर्ष मीटर परिवर्तन किए जाने को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा और समस्या का निवारण किए जाने की मांग की। 

गुरूवार को उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि विद्युत विभाग द्वारा प्रतिदिन अघोषित बिजली कटौती दिन और रात में की जाती है। जिससे व्यापारी का भारी नुकसान होता है। रात में थोड़ी-थोड़ी देर में विद्युत ट्रिप करने के कारण बच्चों, वृद्धों और कामकाजी लोगों की नींद न पूरी होने के कारण दैनिक कार्य, शिक्षा और स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे है। पूरे शहर में तारों व खंभों के बदलने का कार्य किया गया है जिससे यह उम्मीद थी कि अन्य शहरों की तरह भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी परन्तु उनकी गुणवत्ता अच्छी न होने के कारण आम जनमानस को कोई राहत नहीं मिली। कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु टेंडरों की जांच कराई जाए। टूटे खंभों को दुरूस्त कराया जाए। जिला स्तरीय विद्युत शिकायत कक्ष स्थापित किया जाए। अपने कार्य में दक्ष और कुशल तकनीकी टीम एवं आपातकाल आवश्यक सामग्री और संसाधन की तत्काल उपलब्धता कराई जाए। जिससे अविलंब और शीघ्र आपूर्ति बहाल हो सके। एक जिला मॉनिटरिंग टीम का गठन किया जाए। ट्राली ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाई जाए। बार-बार अनावश्यक मीटर परिवर्तन में रोक लगाई जाए। विद्युत उपभोक्ता को यदि विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से नहीं मिलती है तो उपभोक्ता हित मे सेवा प्राप्त न होने की दशा मे उपभोक्ता को उचित मुआवजा का प्रावधान किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार साहू, जय किशन, श्रवण दीक्षित, प्रेमदत्त उमराव, प्रशांत सिंह चौहान, सलामत अली, शिव प्रसाद, आकाश सिंह भदौरिया, संजय, अजय सोनी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User