बदमाश ने सरेआम हथियार लहराकर फैलाई दहशत, पुलिस ने पकड़ा

Wednesday, June 14, 2023 - 17:30
0

गुना। एक बदमाश ने दिनदहाड़े सरेआम धारदार लहराकर बाजार में दहशत फैला दी। उत्पात मचा रहे बदमाश ने इस दौरान एक राहगीर को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश की हरकत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें वह बाइक खड़ी कर धारदार हथियार बका लेकर दौड़ते दिख रहा है जिसे कुछ लोगों द्वारा पकड़ कर वापस बाइक तक छोड़ने की घटना साफ दिख रही है।

आज दोपहर करीब 12 बजे बूढ़े बालाजी निवासी बदमाश पप्पे मंसूरी ने काफी देर तक उत्पात मचाया। वह तलैया मोहल्ला स्थित ख्यावदा चौराहे के बाजार में पहुंचा और बाइक रोक कर गाली गलौज करते हुए हाथ में बका लेकर कुछ लोगों को मारने दौड़ पड़ा। वो हमला कर पता इससे पहले ही उसे कुछ लोगों ने पकड़ा और समझा कर रवाना कर दिया। लेकिन बदमाश की इस हरकत से दहशत फैल गई। इससे पहले बदमाश ने एक राहगीर के साथ गाली गलौज कर उसे भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित आसिफ खान की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने बदमाश पप्पे के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने बदमाश को उसके ठिकाने से पकड़ा है। वह कपड़ों में बका छुपाए था, जिसे पुलिस ने जप्त किया है। कोतवाली पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। सूत्रों ने बताया कि पप्पे मंसूरी जुआ सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त है और इलाके में दहशत जमा कर डॉन बनना चाहता है। ताकि आम लोग पुलिस से उसकी शिकायत न करें। गौरतलब है कि तलैया मोहल्ला संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, इस तरह खुले आम हथियार लहराने की घटना से लोगों में रोष है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User