‘बंदूक की नोक पर लोकतंत्र’: ममता के इस्तीफे से इनकार पर धर्मेंद्र प्रधान का हमला
नई दिल्ली/कोलकाता (आरएनआई)पश्चिम बंगाल के चुनावी घटनाक्रम को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लोकतंत्र “बंदूक की नोक पर” चलाया जा रहा है और चुनावी जनादेश का सम्मान नहीं किया जा रहा।
धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि जनादेश को जनता की स्पष्ट आवाज के रूप में स्वीकार करने के बजाय एक “सुझाव” की तरह देखा जा रहा है, जिसे ठुकराया जा सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि सत्ता को जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है या केवल अधिकार के तौर पर।
उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रहा है और चुनाव आयोग व सुरक्षा बलों जैसी संस्थाओं की साख को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधान ने कहा कि चुनाव परिणामों को स्वीकार न करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब ममता बनर्जी ने चुनाव में हार के बावजूद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार किया है और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे राज्य की राजनीति और अधिक गरमा गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



