फिरोजाबाद DM पर तहसीलदार के गंभीर आरोप: उत्पीड़न और दबाव बनाने का दावा
उत्तरप्रदेश(आरएनआई)यूपी के अफसरशाही में कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है. जिला फिरोजाबाद DM रमेश रंजन पर उन्हीं की तहसीलदार राखी शर्मा ने गंभीर आरोप लगाये है.राखी बोली कि कुछ मामले तो ऐसे हैं कि वो ऑन कैमरा किसी से बोल भी नहीं सकती हैं. DM के बाबुओं की करोड़ों रूपये के जमीन घोटाले की जांच में राखी शर्मा पर "नेगटिव रिपोर्ट" देने का दबाब बनाया गया.
उन्होने बात नही मानी तो उनको एडवर्स एंट्री मिली और 8 महीने वेतन रोका गया.
DM ने कुछ लोगों को राखी के पीछे लगा दिया है. वह परेशान कर रहे है. आरोप है कि DM के हाथ में जो 1.75 लाख का Iphone है, वह राखी शर्मा की कमाई का है. I-watch भी उन्होने खरीदकर दी है. DM के लिए यह काम OSD शीलेन्द्र शर्मा करता है.
अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ राखी शर्मा हाईकोर्ट गयी तो उनके ऊपर रिट वापसी के लिए दबाब बनाया गया. राखी शर्मा का दावा है कि जो तथ्य उन्होने कहें है उसके सारे प्रमाण उनके पास मौजूद है. अब राखी प्रदेश की मुखिया से उच्चस्तरीय जांच चाहती है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)