फतेहपुर: 10 किलो गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

Tuesday, September 30, 2025 - 19:07
Updated: 1 year ago
0
फतेहपुर: 10 किलो गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

फतेहपुर (आरएनआई) औंग थाना पुलिस व इंटेलीजेंस विंग टीम की संयुक्त टीम ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दस किलोग्राम गांजा मोटर साइकिल सहित बरामद किया है। दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। 

नवरात्र त्योहार के दृष्टिगत थाना औंग व इन्टेलीजेन्स विंग की संयुक्त टीम औंग क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। तभी पल्सर मोटर साइकिल संख्या यूपी-71एडब्ल्यू/8178 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों मनोज कुमार पुत्र स्व0 शिव नारायण निवासी दरियापुर थाना हथगाव व आदर्श सिंह उर्फ गोरे पुत्र बद्री सिंह निवासी खेसहन थाना गाजीपुर को एक प्लास्टिक की बोरी में पांच पैकट में कुल 10 किलोग्राम नाजायज गांजा परिवहन कर ले जाते समय गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना औंग पर मु0अ0सं0 109/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक अनुक्रम में अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में औंग थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विकास वर्मा, आकाश सिंह, हेड कांस्टेबल विनीत कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, अंशुल गुप्ता, संदीप यादव शामिल रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User