फतेहगढ़ थाना पुलिस की वाहन चैकिंग में धराया गांजा तस्कर
गुना (आरएनआई) जिले के फतेहगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा और उनकी टीम द्वारा विगत शाम वाहन चैकिंग में अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि विगत शाम जिले के फतेहगढ़ थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा थानांतर्गत कलोरा गांव के रोड़ पर ठाकुर बाबा मंदिर के पास वाहन चैकिंग की जा रही थी, इसी बीच पन्हेटी गांव के रास्ते से एक व्यक्ति अपने हाथ में एक थैला लिये आता दिखा जो पुलिस को देखते ही एकदम से बापस लौटकर भागा, जिसके किसी अवैध गतिविधि में होने का संदेह होने पर पुलिस फोर्स द्वारा उसे पीछा और घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम लक्ष्मण पुत्र रामचरण किरार उम्र 50 साल निवासी ग्राम लालोनी थाना फतेहगढ़ जिला गुना का होना बताया एवं जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास रहे थैले से 410 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 10,000/-रूपये का बरामद हुआ, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और जिसके विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अप.क्र. 225/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
नशे के विरूद्ध फतेहगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही एसडीओपी विवेक अष्ठाना का मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा, सउनि अनिल कदम, सउनि रामगोपाल सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक विकाश भार्गव, आरक्षक पवन शर्मा, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक कुलदीप धाकड एवं आरक्षक चालक अरविन्द सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



