आरोन थाना पुलिस द्वारा जुए के अलग-अलग दो फडों पर दबिश देकर कुल 13 जुआरियों पर कार्यवाही कर 24,100/-रूपये नगदी सहित तास की गड्डी बरामद
गुना (आरएनआई) जिले के आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम द्वारा जुए के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जुए के अलग-अलग दो फडों पर दबिश देकर कुल 13 जुआरियों पर कार्यवाही कर कुल 24,100/- रुपये बरामद किए गए हैं ।
गत 01 सितंबर की शाम जिले के आरोन थाना पुलिस को थाना क्षेत्र के ग्राम भौंरा गांव के रास्ते की पुलिया के पास खेत में कुछ लोगों के फड़ जमाकर तास पत्तों से रूपयों की हारजीत के दाव लगाकर जुआ खेले जाने की मुखबिर से सूचना मिलने पर जुआरियों पर कार्यवाही हेतु आरोन थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम द्वारा मौके पर दविश दी और जहां पर जुआ खेल रहे 08 जुआरियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम दिनेश पुत्र भरोसीलाल अहिरवार उम्र 30 साल, जितेन्द्र पुत्र हरवीर रघुवंशी उम्र 33 साल निवासीगण ग्राम सोबत, शिवकुमार पुत्र मेहरबान रघुवंशी उम्र 32 साल, सोनू पुत्र नरेन्द्र रघुवंशी उम्र 32 साल, राजदीप पुत्र कल्याण रघुवंशी उम्र 38 साल, पहलवान पुत्र मोतीलाल रघुवंशी उम्र 54 साल, सोनू पुत्र मेरबान रघुवंशी उम्र 35 साल एवं मनोज पुत्र ओमकार रघुवंशी उम्र 33 साल निवासीगण ग्राम भौंरा थाना आरोन जिला गुना के होना बताये । पुलिस द्वारा मौके से कुल 14,900/-रूपये नकदी सहित तास की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेलते पकड़े गये सभी 08 जुआरियों के विरूद्ध आरोन थाने में अप.क्र. 416/25 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार बीती रात आरोन की नई गल्ला मंडी परिसर के टीन शेड के नीचे कुछ लोगों के जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर आरोन थाना पुलिस द्वारा तत्काल दबिश देकर जुआरियों की घेराबंदी की गई और एकदम से छापामार कार्यवाही कर मौके पर जुआ खेल रहे 05 जुआरियों दीपक पुत्र कैलाशनारायण शर्मा उम्र 38 साल, अंकित पुत्र घनश्याम शर्मा उम्र 36 साल, गोलू उर्फ रॉकी पुत्र नरेन्द्र रघुवंशी उम्र 23 साल निवासीगण नारायण कालोनी आरोन,लखन पुत्र पहलवान रघुवंशी उम्र 51 साल निवासी पुरी कालोनी आरोन एवं गोलू पुत्र केशव रघुवंशी उम्र 30 साल निवासी अयोध्या कालोनी आरोन को दबोच लिया गया। पुलिस द्वारा मौके से कुल 9,200/-रूपये नकदी सहित तास की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेलते पकड़े गये सभी 05 जुआरियों के विरूद्ध आरोन थाने में अप.क्र. 418/25 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
जुए के विरूद्ध आरोन थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, सउनि जितेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र, प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक सुजीत सिकरवार, प्रधान आरक्षक रामकुमार शर्मा, आरक्षक सोनू जाट, आरक्षक सुरेन्द्र, आरक्षक राम दांगी एवं आरक्षक प्रवीण की सराहनीय भूमिका रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



