फतेहगढ़: गरीब बच्चों से अवैध फीस वसूली का मामला, विधायक ऋषि अग्रवाल ने लिया संज्ञान

Sep 19, 2025 - 11:11
Sep 19, 2025 - 11:11
 0  270

फतेहगढ़/गुना (आरएनआई) हैरानी है कि सरकार के नियमों की जानकारी सरकार के नुमाइंदों को नहीं है। साथ ही ये भी आश्चर्यजनक है कि सरकार से जुड़े लोगों को भी शायद इतनी फुर्सत नहीं है कि वो अपनी ही सरकार की लोक हितैषी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है या नहीं इस पर निगाह रख सकें।

फतेहगढ़ के सीएम राइज स्कूल (सांदीपनी विद्यालय) में एससी एसटी वर्ग के छात्रों व संबल योजना के हितग्राही गरीबों के बच्चों से फीस वसूलने की शिकायत पर  विधायक ऋषि अग्रवाल ने संज्ञान लिया। ऋषि कांग्रेस से बमौरी के विधायक है। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर स्टाफ और बच्चों से वस्तुस्थिति पता की। 

प्रिंसिपल और स्टाफ का कहना था कि हमको नियम पता नहीं था इसलिए हमने बच्चों से फीस ली और अब हमको नियम की जानकारी पता चली है तो हम बच्चों की फीस वापस कर रहे हैं। विधायक ने स्कूल से ही जिला शिक्षा अधिकारी को फोन लगाकर इस मामले में एक्शन लेने को कहा है। 

उन्होंने डीईओ से ये भी कहा कि यदि सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वह इस मुद्दे को जिला कलेक्टर से लेकर विधानसभा तक लेकर जाएंगे।

ये मामला मैदानी हकीकत को उजागर करने वाला है। जिससे साफ संकेत मिलता है कि धरातल पर कोई देखने वाला नहीं है कि क्या चल रहा है। अंत्योदय कैसे होगा?

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0