प्रशासन की भूमाफियाओं के खिलाफ बडी कार्यवाही, शासकीय भूमि से हटावाया अवैध अतिक्रमण

Wednesday, September 11, 2024 - 20:54
Updated: 2 years ago
0
प्रशासन की भूमाफियाओं के खिलाफ बडी कार्यवाही, शासकीय भूमि से हटावाया अवैध अतिक्रमण

शिवपुरी (आरएनआई) जिले के सुभाषपुरा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया है बुधवार को राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटावाया गया। 

1.25 करोड़ रूपए कीमत की बहुमूल्य शासकीय भूमि से हटावाया अतिक्रमण
एसडीएम शिवपुरी उमेश कौरव ने बताया कि ग्राम सुभाषपुरा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बहुमूल्य शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 74/1/1 रकवा 0.7950, 79/3 रकवा, 0.3000 कुल रकवा 1.0950 हेक्टेयर पर शराब की दुकान, एक ढाबा, अवैध मकान एवं दुकान, छोटी टपरियां बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटवाए जाने की कार्यवाही की गई। जिसकी बाजार की कीमत लगभग 1.25 करोड़ रूपए है। इस मौके पर नायब तहसीलदार, हल्का पटवारी, राजस्व अमला, थाना सुभाषपुरा का पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User