प्रशांत किशोर का बड़ा हमला: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शिल्पी हत्याकांड में अभियुक्त थे

प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर फिर से बड़ा हमला बोला था। हाल में ही सम्राट चौधरी की डिग्री पर सवाल उठाए थे। उनपर कांग्रेस नेता की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। अब पीके ने एक और बड़ा खुलासा किया है, जिससे बिहार की सियासत गरमा गई है। 

Sep 29, 2025 - 14:45
 0  135
प्रशांत किशोर का बड़ा हमला: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शिल्पी हत्याकांड में अभियुक्त थे

पटना (आरएनआई) जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने फिर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा आरोप लगाया है। सम्राट चौधरी बिहार सबसे चर्चित शिल्पी हत्याकांड में संदिग्ध अभियुक्त थे। तब सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल में थे। साधु यादव के साथ इन्हें भी अभियुक्त बनाया गया था। यह केस सीबीआई में गया था। सीबीआई की टीम ने सम्राट चौधरी उर्फ राकेश कुमार से पूछताछ की थी। उनका सैंपल भी लिया था। लेकिन, उस वक्त लालू प्रसाद यादव सरकार में थी। उन्होंने साधु यादव को बचाने के लिए पूरा केस खत्म करवा दिया। लेकिन, बिहार की जनता इस केस के बारे में जानती है। पीके ने नीतीश सरकार से मांग करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी को गिरफ्तार कीजिए या फिर जिन पर हत्या का आरोप है उनको जेल से बाहर कीजिए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी पर छह लोगों की हत्या का आरोप है। मुंगेर में उनपर कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप लगा था। उस वक्त कोर्ट ने उन्हें केवल नाबालिग होने के नाम पर राहत दी थी। लेकिन, बरी नहीं किया था। हत्या के आरोपी सम्राट चौधरी  लेकिन, फिर से वह डिप्टी सीएम हैं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को फौरन उनसे इस्तीफा देना चाहिए। सम्राट चौधरी से मेरा सवाल है कि वह कब बताएंगे कि आपका नाम शिल्पी गौतम केस में था? सीबीआई ने सम्राट चौधरी से उसमें पूछताछ की थी या नहीं यह बात भी वह स्पष्ट करें। क्योंकि, अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो अगली बार में सीबीआई की पूरी रिपोर्ट जारी करूंगा।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर ने बड़ा आरोप लगाया था कि सम्राट चौधरी का पहला नाम सम्राट कुमार मौर्य है। 1998 में कांग्रेस के बड़े नेता सदानंद सिंह की हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप सम्राट चौधरी पर लगा कि इन्होंने बम मारकर सदानंद सिंह समेत छह लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद केस हुआ। सम्राट चौधरी जेल गए। छह महीने बाद नाबालिग होने के नाम पर वह जेल से निकले। जनता को मैं बता रहा हूं कि आपका उपमुख्यमंत्री मर्डर का अभियुक्त है। वह जेल गए हैं। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पहली बार मंत्री बनने के बाद सम्राट पर उम्र घोटाला का आरोप लगा। केस भी हुआ। इसके बाद उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.