प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने शुभोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र वीनागंज पहुंच आदिबाबा के किए दर्शन

शुभोदय बनने के बाद मध्यप्रदेश का सबसे सुंदर तीर्थ होगा : प्रभारी मंत्री श्री राजपुत जैन समाज ने प्रभारी मंत्री सहित अतिथियों का आदिबाबा की तस्वीर भेंट कर किया सम्मान। 

Saturday, April 19, 2025 - 12:26
Updated: 2 years ago
0
प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने शुभोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र वीनागंज पहुंच आदिबाबा के किए दर्शन

गुना (आरएनआई) खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं गुना जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने गुना जिले के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को शुभोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र बीनागंज पहुंच शुभोदय पर विराजमान 1008 भगवान आदिबाबा के चरणों में श्री फल चढ़ाया ओर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, विकास जैन, जिला उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह सहित अन्य अतिथियों ने अतिशय क्षेत्र पहुंच भगवान आदिबाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

इसी के साथ ही जैन समाज का वीनागंज में बनने जा रहा मध्यप्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा तीर्थ में  अपनी सहभागिता करते हुए सभी अतिथियों ने आदिबाबा के सम्मुख मंदिर निर्माण के लिए शिला विराजमान की और उन्होंने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया और तीर्थ क्षेत्र कमेटी से क्षेत्र संबंधित जानकारी प्राप्त की। प्रभारी मंत्री ने क्षेत्र की सराहना करते हुए कहा कि मंदिर बनने के बाद यह इतिहासिक ओर प्रदेश का सुंदर तीर्थ बनेगा।

इसी के साथ ही जैन समाज एवं शुभोदय के अध्यक्ष अंकित जैन के साथ तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने प्रभारी मंत्री एवं अतिथियों का माल्यार्पण कर सभी को आदि बाबा की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शुभोदय अध्यक्ष अंकित, बीनगंज जैन समाज अध्यक्ष राकेश जैन ,मनोज जैन, संतोष जैन (कक्का), सुभाष जैन, मनीष जैन , दीपक जैन ,संयम जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। शुभोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र मुनि पुँगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज जी के आर्शीवाद से यह तीर्थ बनने जा रहा हे। इस क्षेत्र का दिनों दिन विकास हो रहा है। शुभोदय के आदिबाबा की प्रतिमा लगभग 1500 वर्ष पुरानी है और आदिबाबा की महिमा और चमत्कार सब जानते ही है और इसी महिमा को देखने और दर्शन करने क्षेत्र पर प्रतिदिन हजारों भक्त दर्शन करने आते हे। शुक्रवार को शुभोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र बीनागंज पहुंच गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुवे सहित अन्य अधिकारियों ने शुभोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र के दर्शन कर आशीर्वाद लिया साथ ही तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने उन्हें सम्मानित किया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User