प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में शासकीय महाविद्यालय चांचौड़ा बीनागंज में विभागवार समीक्षा बैठक संपन्न

Friday, April 18, 2025 - 21:59
Updated: 2 years ago
0
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में शासकीय महाविद्यालय चांचौड़ा बीनागंज में विभागवार समीक्षा बैठक संपन्न

गुना (आरएनआई) प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की अध्यक्षता में शासकीय महाविद्यालय चांचौड़ा बीनागंज में एक महत्वपूर्ण विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर विधायक चांचौडा़ श्रीमती प्रियंका पैंची, जिला पंचायत अध्‍यक्ष अरविंद धाकड़,  धर्मेंद्र सिकरवार, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत नगर परिषद चांचौड़ा-बीनागंज की समीक्षा से हुई, जिसमें स्वास्थ्य, स्वच्छता, जलप्रपात योजना, संपत्ति कर, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन एवं पीएम सुनिधि कर जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। तत्पश्चात नगर परिषद कुंभराज के कार्यों की समीक्षा भी उपरोक्त बिंदुओं के आधार पर की गई।

प्राथमिकता में नल-जल योजना
मंत्री श्री राजपूत ने नल-जल योजना की प्रगति पर विशेष बल देते हुए कहा कि “हर घर नल से जल” के लक्ष्य की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें, जिससे ग्रामीणजन को समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

ग्रामीण विकास, कृषि, सिंचाई एवं स्वास्थ्य विषयों पर विशेष फोकस

बैठक में मनरेगा, अमृत सरोवर, गौशाला निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन वितरण, कृषि बीज वितरण, बायोगैस योजना और सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सिंचाई योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति की स्थिति पर भी जानकारी ली गई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने डेमोग्राफिक प्रोफाइल, लेबर रूम, प्रसूति वार्ड और आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी ली और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया।

राजस्व, महिला-बाल विकास एवं विद्युत व्यवस्था पर भी हुई चर्चा
राजस्व विभाग अंतर्गत नवीन तहसील भवन और कृषि उपज मंडियों के लिये भूमि चयन पर विचार किया गया। वहीं, लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, मातृ वंदना योजना और आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की भी समीक्षा की गई और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

नगरीकरण एवं विकास कार्यो पर सुझाव
बैठक में परिषदों के अध्यक्षों और पार्षदों द्वारा तालाब गहरीकरण, ट्रैफिक जाम की समस्या, रैन बसेरा निर्माण, और पुराने बाईपास मार्गों के पुनर्निर्माण के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही बीसी पार्वती, काली सिंध, चाबी और चंबल परियोजनाओं से संभावित लाभों पर भी विचार किया गया।

मंत्री का संदेश: “सामूहिक प्रयासों से ही होगा विकास”
बैठक के समापन पर प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जो भी सुझाव बैठक में आए हैं, उन पर यथाशीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने कहा कि स्वच्छता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके बाद विभिन्न हितग्राहियों आवास, पेंशन, रुफ हार्वेस्टिंग सहित विभिन्न योजना अंतर्गत हितलाभ वितरित किए गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User