प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम सागर में तालाब गहरीकरण कार्य में दी अपनी सहभागिता

Friday, April 18, 2025 - 21:58
Updated: 2 years ago
0
प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम सागर में तालाब गहरीकरण कार्य में दी अपनी सहभागिता

गुना (आरएनआई) गुना जिले के ग्राम सागर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत तालाब गहरीकरण के कार्य में प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं चांचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची द्वारा अपनी सहभागिता दी गई । 

मंत्री श्री राजपूत द्वारा पूजा कर गेती-फावड़ा लेकर स्वयं श्रमदान करते हुए तालाब गहरीकरण कार्य की शुरुआत की और जल संरक्षण की इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर विधायक चांचौड़ा श्रीमति प्रियंका पेंची, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, अन्‍य जनप्रतिनिधिगण कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा रवि मालवीय सहित जनपद एवं पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रामवासियों द्वारा पुष्पमालाओं से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात मंत्री एवं विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयास नहीं बल्कि जन-सहभागिता से जुड़ा एक संकल्प है। तालाबों का संरक्षण और गहरीकरण हमारे भविष्य की जल आवश्यकता की पूर्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से इस अभियान को जनांदोलन के रूप में अपनाने का आग्रह किया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User