प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवीन चेतना को जागृत करने वाला है 'मन की बात' कार्यक्रम-पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया

Sunday, April 30, 2023 - 20:27
Updated: 3 years ago
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवीन चेतना को जागृत करने वाला है 'मन की बात' कार्यक्रम-पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया

गुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवीन चेतना को जागृत करने वाला है 'मन की बात' कार्यक्रम,जिसके माध्यम से वे लोगों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को सभी से साझा करते है जो सभी के लिए प्रेरणादायी है। ये बात प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 वें संस्करण सुनने के बाद कही।वे बमौरी विधानसभा के सिरसी मंडल के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत धानवाडी के बूथ क्रमांक 160 पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने पहुँचे थे।
कार्यक्रम के बाद वे ग्राम पंचायत नेगमा के रानीगंज,भावपुर,आरी,मोहनपुर आदि ग्रामों पहुँचे जहां उन्होंने जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएँ जानी व उचित निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वे महिलाओं से संवाद के दौरान लाड़ली बहना योजना के बारे में विशेष रूप से बात करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User