बीएमएस श्रमिक हितेषी संगठन है

Sunday, April 30, 2023 - 20:28
Updated: 3 years ago
0
बीएमएस श्रमिक हितेषी संगठन है

गुना। भारतीय मजदूर संघ एक श्रमिक हितेषी विशाल परिवार है और आप इसका एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं । गुना मंडी में संगठन का विस्तार करें हम आपके साथ है।
उपरोक्त उद्गार बीएमएस की  तुलावटी हम्माल संघ यूनियन की विचार गोष्ठी में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा ने हम्मालो के बीच मालपुर गुफा में रविवार को हम्माल और तुलावटियो के बीच रखे।

कार्यक्रम के प्रारंभ राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश संगठन मंत्री अनिल भार्गव,बीएमएस जिला अध्यक्ष सोनपाल यादव,संभागीय उपाध्यक्ष प्रद्युम्न सोनी,सुरेंद्र सिंह चौहान,सचिव सरीफ भाई,मंडी सचिव उदयभान चतुर्वेदी द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी के पूजन किया गया।

 कार्यक्रम संयोजक कन्हैया लाल ग्वाल ने अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम में वक्ताओ ने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सुरेश रघुवंशी ने तथा आभार सुरेंद्र सिंह चौहान ने व्यक्त किया।

 इस अवसर राजू धाकड़,रामकृष्ण साहू,ज्ञान दास बैरागी,प्रह्लाद कुशवाह, भरत बैरागी,श्रीराम धाकड़,लक्ष्मण रघुवंशी,कमल बना ,कल्याण मीना, घनश्याम शर्मा,हरी शंकर कुशवाह,तेजपाल यादव के साथ ही गुना मंडी के हम्माल उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन सहभोज से किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User