प्रदेश सरकार श्रमिक हितेषी हे - शेखावत

Tuesday, June 6, 2023 - 14:14
Updated: 3 years ago
0
प्रदेश सरकार श्रमिक हितेषी हे - शेखावत

गुना। मध्य प्रदेश सरकार की श्रमिक कल्याण की योजनाओं, लाडली बहना योजना, संबल योजना श्रमिकों को अनुग्रह राशि सहित अन्य योजनाओं के प्रकरणों का निष्पादन समय सीमा में किया जावे।
उपरोक्त विचार असंगठित शहरी, ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग के अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत (केबिनेट दर्जा प्राप्त) ने स्थानीय सर्किट हाउस में मंगलवार को गुना के अधिकारियों की मीटिंग में व्यक्त किए गुना के अधिकारियों ने जिले में संचालित योजनाओं के प्रकरणों के निष्पादन की जानकारी देते हुए जिले में वितरण किए जा रहे लाडली बहना के स्वीकृत पत्रों,सहित अन्य प्रकरणों की जानकारी दी।
बैठक में आशीष तिवारी श्रम निरीक्षक,रामकुमार, विनोद शुक्ला नगरपालिका सीएमओ,शैलेंद्र यादव बमोरी, गौरव खरे  गुना जनपद सीईओ, संजीत श्रीवास्तव सीईओ आरोन,सहित श्रम विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें ।
श्री शेखावत का बैठक से पूर्व भारतीय मजदूर संघ एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश संगठन मंत्री अनिल भार्गव के नेतृत्व में स्वागत कर श्रमिकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया श्री शेखावत ने प्रदेश की सरकार को श्रमिक और कर्मचारी हितेषी बताते हुए सभी योजनाओं के संचालन में कर्मचारियों की भूमिका की प्रशंशा की साथ ही आगामी समय में सभी वर्गो की लंबित मांगों के पूरे किए जाने का आश्वासन भी दिया इस अवसर पर अनिल भार्गव प्रदेश संगठन मंत्री रामकृष्ण शर्मा संभागीय उपाध्यक्ष, सोनपाल सिंह यादव अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, सुरेश रघुवंशी जिला मंत्री,  ,सुरेंद्र सिंह चौहान ,राजेश श्रीवास्तव,राजेश शर्मा ,अनिल परमार, कमलेश श्रीवास्तव ,शैलेंद्र सक्सेना, मुकेश मौर्य ,सहित अनेक कर्मचारी एवं श्रमिक नेता उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User