प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शर्मा सम्मिलित हुए बूथ अध्यक्ष की अभिनन्दन यात्रा में, अभिनंदन यात्रा में बूथ अध्यक्ष बैठे घोड़े पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Nov 24, 2024 - 18:59
Nov 24, 2024 - 19:00
 0  1k
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शर्मा सम्मिलित हुए बूथ अध्यक्ष की अभिनन्दन यात्रा में, अभिनंदन यात्रा में बूथ अध्यक्ष बैठे घोड़े पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

गुना (आरएनआई) राधौगढ़ विधानसभा के ग्राम आवन के बूथ क्रमांक 100 पर पहुंचकर बूथ अध्यक्ष हीरालाल लोधा का शाल श्रीफल एवं साफा बांधकर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सम्मान किया और बूथ अध्यक्ष को घोड़े पर बिठाकर आवन ग्राम में अभिनंदन यात्रा निकाली गई। 

इस यात्रा में ग्रामीणों ने बूथ अध्यक्ष की यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तो वही भाजपा कार्यक्रताओं ने डोल नगाड़ों की थाप पर खुशियां मनाई। 

इस मौके भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, जिला उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह बना, विकास जैन नखराली, राधौगढ़ मंडल अध्यक्ष अंकित शर्मा एवं कैलाश शिवहरे, मोहित नामदेव, प्रबल प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में आवन ग्राम के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 जानकारी अनुसार भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व सदस्यता अभियान पश्चात जिले के गुना जिले के सभी 1103 बूथ समितियों का गठन किया गया हे। जिसके तहत प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने नवाचार करते हुए बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समिति का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हे। संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हमारी बूथ समिति सबसे मजबूत इकाई होती हे और इस इकाई को मजबूत कर बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र पर चलते हुए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूती प्रदान करता हे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनावों के दौरान ही सक्रिय नहीं रहती बल्कि वह संगठन विस्तार और सेवा के कार्य में बूथ पर पांचों साल वर्ष भर आमजन की सेवा कार्य में सक्रिय रूप से अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभाती हे।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0