प्रतिबंधित मांस की तस्करी को लेकर मुजफ्फरपुर छापेमारी, मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई

Jul 19, 2025 - 19:08
Jul 19, 2025 - 19:48
 0  540

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहा ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित कुरैशी गली में शनिवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से दुधारू पशुओं की हत्या और मांस की तस्करी की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई, जिसमें एसडीएम और डीएसपी टाउन के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया. 

बताया गया की स्थानीय लोगों की ओर से पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत की गई शिकायत के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस टीम के साथ पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर भी मौके पर मौजूद रहे, ताकि मवेशियों की स्थिति और शिकायतों की पुष्टि की जा सके.

डीएसपी टाउन वन विनीता सिन्हा ने बताया कि अवैध रूप से दुधारू पशुओं की हत्या कर उनके मांस की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है। मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए पटना भेजा जा रहा है। वेटनरी टीम को सच्चाई की पुष्टि के लिए लगाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि कुछ शेल्टर हाउस के आस-पास से भी सैंपल लिए गए है. फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, अगर दोषी पाया जायेगा तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। सावन महीने में इस तरह की गतिविधियों को लेकर लोगों में आक्रोश है और प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0