प्रतापगढ़ में मौलाना की हत्या के बाद भारी बवाल, आरोपियों के घर पथराव और तोड़फोड़

प्रतापगढ़ में भूमि विवाद में मौलाना की हत्या कर दी गई। वह जमीयत उलेमा ए हिंद के पदाधिकारी भी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। बड़ी संख्या फोर्स तैनात कर दी गई है। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर पथराव शुरू कर दिया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। पुलिस ने उग्र भीड़ को खदेड़ा। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।

Saturday, June 8, 2024 - 14:00
Updated: 2 years ago
0
प्रतापगढ़ में मौलाना की हत्या के बाद भारी बवाल, आरोपियों के घर पथराव और तोड़फोड़

प्रतापगढ़ (आरएनआई) जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में जमीन और लेनदेन के विवाद में मौलाना फारूक की रॉड और लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश मेंदबिश दे रही है। घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए हैं और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे हैं। तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 

जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में कुल्हाड़ी से मारकर मौलाना की हत्या कर दी गई। मामला जमीन की खरोद फरोख्त से  जुड़ा हुआ है। दो समुदायकों का मामला होने के कारण स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। एसपी, एएसपी, सीओ समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े हैं और पुलिस को शव नहीं उठाने दे रहे हैं। पुलिस और ग्रामीण आमने सामने आ गए हैं।  राज्यसभा सांसद इमान प्रतापगढ़ी ने मौलाना फारूक के कत्ल पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। 

आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घर पर पथराव शुरू कर दिया है और  दरवाजा तोड़कर अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर तैनात फोर्स ने उग्र भीड़ को रोकने का प्रयास किया और हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर बितर कर दिया है। एसपी मौके पर पहुंच गए हैं वह लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। एसपी के काफी समझाने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेने की तैयारी कर रही है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User