पैंठा बना विकास की नई पहचान 80 लाख की योजनाओं का जिपंअ ने किया शंखनाद, 2047 तक विकसित भारत’ का सपना साकार हो रहा है : किशन चौधरी

Jun 17, 2025 - 18:05
Jun 17, 2025 - 18:12
 0  81
पैंठा बना विकास की नई पहचान 80 लाख की योजनाओं का जिपंअ ने किया शंखनाद, 2047 तक विकसित भारत’ का सपना साकार हो रहा है : किशन चौधरी

मथुरा (आरएनआई) गोवर्धन ब्लॉक के गांव पैंठा की पावन भूमि पर विकास का नया सूर्योदय हुआ। भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच 80 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी का तीन स्थानों पर ढोल नगाड़ों और पुष्पवर्षा, माला पहनाकर व साफा बांधकर भव्य स्वागत किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने पंचायत निधि से 80 लाख की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण नारियल फोड़ कर किया। उन्होंने कहा कि ‘2047 तक विकसित भारत’ का सपना साकार हो रहा है, “यह सिर्फ पैंठा नहीं, संकल्प की धरती है। आज का शिलान्यास आने वाले समृद्ध भारत की नींव है, हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस ’नए भारत’ की कल्पना कर रहे हैं वह अब सिर्फ संकल्प नहीं, सच्चाई बन रहा है। भारत अब घर में घुसकर मारता है, और विकास की हर सीढ़ी पर तेज़ी से चढ़ रहा है।“ इस दौरान ग्रामीणों ने कहा यह केवल योजनाओं की शुरूआत नहीं, यह नए भारत की नींव है, हमारे नेता पर हमें गर्व है और चतुर्भुज महाराज का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है। ग्रामीणों ने विकास पुरुष की उपाधि देते हुए गर्व से कहा जिस गांव में वर्षों तक विकास ठहर गया था, वहां अब भविष्य की इमारत खड़ी हो रही है। किशन चौधरी अब सिर्फ नेता नहीं, भरोसे का प्रतीक बन चुके हैं। जय श्री चतुर्भुज महाराज! किशन चौधरी हमारा बड़ा बेटा है’’ के उद्घोष से पैंठा ग्राम पंचायत गूंज उठी। इस मौके पर वेदपाल प्रधान, (डॉ.) देवेंद्र प्रधान, जिला अध्यक्ष, प्रधान संगठन, आर. के. पांडेय, कृष्णा कुंतल, प्रदीप, अनिल, होलू प्रधान, बृजमोहन प्रधान, दाऊजी प्रधान, मुरारी कीर्तनिया, रमेश्वरम् शर्मा, विनोद शर्मा, संतोष मास्टरजी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाजसेवीगण मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0