पूर्व सीएम चौहान ने कहा- सेवा ही संकल्प है

विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मंगलवार को पहली बार पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहन दिल्ली पहुंचे। वहां शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।  

Tuesday, December 19, 2023 - 13:32
Updated: 3 years ago
0
पूर्व सीएम चौहान ने कहा- सेवा ही संकल्प है

भोपाल, (आरएनआई) मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल पर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहन ने 'सेवा ही संकल्प' की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी जो तय करेगी वो मंजूर है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कहीं भी काम करने काे तैयार हूं। राज्य हो या केंद्र, जहां भी पार्टी बोलेगी वहां काम कर लूंगा। इस दौरान शिवराज मीडिया से भी रूबरू हुए। भाई बहन और मामा के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि भाई-बहन का प्यार अलग है। उसका किसी पद से कोई लेनादेना है।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से भेंट की। इस दौरान राष्ट्र उत्थान, लोक कल्याण एवं जनसेवा के विषय में चर्चा हुई। 'सेवा ही संकल्प है' के ध्येय के लिए भाजपा के हम समस्त कार्यकर्ता समर्पित हैं।

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला के शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा बनी हुई है। रविवार को केंद्रीय नेतृत्व के साथ सीएम और प्रदेश के नेताओं की मंत्रिमंडल के नाम पर बैठक हुई। इसमें नए चेहरों के साथ ही कुछ पुराने चेहरे के नाम पर सहमति बनने की बात सामने आई, लेकिन दिग्गज नेताओं की भूमिका को लेकर पेंच फंस गया है। इसके चलते मंत्रिमंडल विस्तार के कुछ दिन टलने की बात सामने आ रही है। 

दिग्गज नेताओं ने मंत्रिमंडल में शामिल न करने का आग्रह केंद्रीय नेतृत्व से किया है। इसमें शिवराज सिंह चौहान की भूमिका को लेकर भी निर्णय होना है। दिल्ली में शिवराज और जेपी नड्डा की मुलाकात के बाद दोनों नेताओं के बीच पूर्व सीएम की नई भूमिका और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे थे। बता दें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कह चुके हैं कि शिवराज सिंह चौहान को उनके कद के अनुसार ही काम दिया जाएगा। उनके अनुभव का पार्टी पूरा उपयोग करेगी। 

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के अनुसार काम कर रहा है। इसमें जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को साध कर प्रदेश के नेताओं से चर्चा कर मंत्रिमंडल का गठन किया जा रहा है। इसमें करीब 20 नामों पर सहमति बन चुकी है। इसमें नए चेहरे के साथ ही कुछ पुराने चेहरे शामिल होने की बात कही जा रही है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User