पूर्व गृह मंत्री का जन्मदिन वैश्य महा सम्मेलन गुना सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

Saturday, June 24, 2023 - 13:30
0
पूर्व गृह मंत्री का जन्मदिन वैश्य महा सम्मेलन गुना सेवा दिवस के रूप में मनाया गया
पूर्व गृह मंत्री का जन्मदिन वैश्य महा सम्मेलन गुना सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

गुना। वैश्य महा सम्मेलन जिला गुना द्वारा वैश्य महा सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता का जन्म दिन सेवा दिवस के रूप में विभिन्न सेवा कार्य कर मनाया गया। इस अवसर पर वैश्य बंधुओं द्वारा श्री हनुमान चौराहा मंदिर पर सुंदर काण्ड एवं भजनों का आयोजन किया गया एवं सभी ने श्री हनुमान जी महाराज से श्री गुप्ता के उज्ज्वलन भविष्य एवं लंबी उम्र की कामना की गई। इसके उपरांत सभी वैश्य जनों ने केंट स्थित अपना घर वृद्धाश्रम पहुंच वृद्ध जनों को फल एवं स्वल्पहार का वितरण किया गया।  साथ ही सभी वैश्य बंधुओं ने केंट स्थित गौ शाला पहुंचकर गौ माता को हरा चारा खिलाकर श्री गुप्ता का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर वैश्य महा सम्मेलन के जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला प्रभारी इंजी डी एन नीखरा, जिला महामंत्री विकास जैन, महिला अध्यक्ष स्वाति अग्रवाल, महिला जिला प्रभारी ऊषा हरी विजयवर्गीय, सीमा बिंदल, नरेंद्र गुप्ता, प्रकाश चंद गुप्ता, सिद्धार्थ अग्रवाल, महेश सोनी सहित बड़ी संख्या में वैश्य जन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User