पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार: जांच में सहयोग न करने का आरोप
लखनऊ (आरएनआई)। पूर्व आईपीएस अधिकारी और आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को लखनऊ पुलिस की एसटीएफ ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वे सोमवार देर रात ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे, तभी शाहजहांपुर में उन्हें ट्रेन से उतारकर एसटीएफ की टीम अपने साथ देवरिया लेकर गई। देवरिया में उन पर हाल ही में दर्ज हुए एक मामले की जांच में सहयोग न करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।
अमिताभ ठाकुर लंबे समय से कई भ्रष्टाचार मामलों को उठाते रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने कानपुर के अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उनसे जुड़ी संपत्तियों की विस्तृत जांच की मांग करते हुए मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर साकेतनगर स्थित पार्क की भूमि पर गेस्ट हाउस बनाया गया है और अवैध तरीके से एक स्कूल संचालित किया जा रहा है।
अपने पत्र में उन्होंने यह भी कहा था कि इस कथित अवैध कब्जे में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उनकी जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही अवैध संपत्ति से हुए लाभ की रिकवरी की भी मांग की गई थी।
इस गिरफ्तारी के बाद यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। आगे की जांच में पुलिस अमिताभ ठाकुर से पूछताछ जारी रखेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



