गाय को चिकन मोमोज खिलाने का वीडियो वायरल, गोरक्षकों ने की पिटाई; पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को किया गिरफ्तार

Dec 10, 2025 - 11:27
 0  243
गाय को चिकन मोमोज खिलाने का वीडियो वायरल, गोरक्षकों ने की पिटाई; पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम (आरएनआई)। सोशल मीडिया के टास्क चैलेंज के चक्कर में एक युवक बड़ी मुसीबत में फंस गया। गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में एक यूट्यूबर द्वारा गाय को चिकन मोमोज खिलाने का वीडियो वायरल होते ही गोरक्षकों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए इंग्लिश ऑनर्स का छात्र बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, न्यू कॉलोनी निवासी ऋतिक को एक सोशल मीडिया एप वेब प्रिज्म पर मोमोज खाने का टास्क मिला था। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान वह दो प्लेट मोमोज खा चुका था, लेकिन आगे मोमोज नहीं खा पाया। इस बीच पास में खड़ी गाय को उसने प्लेट की ओर बढ़ाते हुए मोमोज खिला दिए।

लाइव वीडियो तेजी से वायरल हुआ और इसकी जानकारी कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को लगी। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर मारपीट की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने पशु क्रूरता और धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करते हुए ऋतिक को गिरफ्तार किया। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच में युवक को सहयोग करना होगा।

यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया चैलेंज के खतरनाक और लापरवाह नतीजों को लेकर सवाल खड़े करता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.