पुलिस मुठभेड़ में एक गोतस्कर गिरफ्तार एवं एक फरार

Friday, February 9, 2024 - 07:16
Updated: 3 years ago
0
पुलिस मुठभेड़ में एक गोतस्कर गिरफ्तार एवं एक फरार

जौनपुर (आरएनआई) फरवरी। चन्दवक व केराकत पुलिस टीम के साथ गुरुवार भोर में हुई संयुक्त मुठभेड़ में एक अन्तर्जनपदीय गोतस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। इसके कब्जे से एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस .315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
घटना के संबंध में गुरुवार को जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार केराकत गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के नेतृत्व में थानाध्यक्ष चन्दवक व  केराकत क्षेत्र में अपराधियों की गिरफ्तार के लिये प्रयास कर रहे थे।इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसके जवाबी कार्यवाही में दोनो संयुक्त टीम द्वारा फिल्ड क्राफ्ट का प्रयोग करते हुए आत्मरक्षार्थ जबाबी फायर किया गया, जिससे एक अभियुक्त के पैर के घुटने के नीचे गोली लगी और गिर गया तथा दूसरा अभियुक्त फरार हो गया । घायल अभियुक्त गिरफ्तार करते हुए नाम पता पूछने पर अपना नाम- जमालू नट 42 वर्ष पुत्र स्व0 शिवबल नट निवासी ग्राम- तराँव थाना- चन्दवक बताया, जो थाना का हिस्ट्रीशीटर है जिसके कब्जे से दो तमंचा कारतुस एक बाइक बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा कर  अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिय प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User