एनडीए के पक्ष में जाएगी सभी लोकसभा सीटें : पप्पू माली

Friday, February 9, 2024 - 07:23
Updated: 3 years ago
0
एनडीए के पक्ष में जाएगी सभी लोकसभा सीटें : पप्पू माली

जौनपुर (आरएनआई) अपना दल एस पार्टी जौनपुर जिला कार्यालय वाजिदपुर में  गुरुवार को मासिक बैठक आयोजित हुई।बैठक का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने डॉ भीमराव अंबेडकर, सरदार पटेल व डॉ.सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि देश के महत्वपूर्ण और विकास के मुद्दों पर  बेबाकी और मजबूती से  सदन में आवाज उठाने वाली अनुप्रिया पटेल ही पिछड़ों,दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाने वाली लोकप्रिय जननेत्री हैं। श्री माली ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ,जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की मांग किया।केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पूरे देश में  नाई समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण पिछड़ी जाति का सम्मान बढ़ाने का काम किया। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की मांग को प्रमुखता देते हुए कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजा। राष्ट्रीय सचिव ने पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया।पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हर जाति वर्ग के हित के लिए आवाज उठाने के लिए विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछड़े और दलितों के लिए एकमात्र चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव में सभी सीटें एनडीए के खाते में  जाएंगी। 2024 में मोदी के नेतृत्व में एनडीए की पुनः सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथ पर जि ताने का दृढ़ संकल्प लें तभी जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अपना दल कम से कम पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसमें जीत दर्ज होगी। पवन प्रजापति, पीके टायर, विजय  प्रजापति , संतोष कुमार, संजय मिश्रा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष  शिव नायक पटेल व संचालन जिला उपाध्यक्ष संदीप पटेल ने किया। इस अवसर पर गोकर्ण पटेल, लाल प्रताप पाल, हरिहर प्रसाद पटेल इंजीनियर संजय पटेल, डॉ नागेंद्र पटेल,मानसिंह पटेल जयप्रकाश पटेल राम समाज गौतम योगी आदित्यनाथ बिना आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User