पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना/चौकियों के निरंतर किये जा रहे औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर चौकी प्रभारी को किया लाईन अटैच

Monday, January 29, 2024 - 18:23
Updated: 3 years ago
0
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना/चौकियों के निरंतर किये जा रहे औचक निरीक्षण

गुना (आरएनआई) गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा जिले में अपनी आमद दर्ज कराते ही अपनी कार्यर्शली बयां करते हुए जिले के समस्‍त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को भी अपने कर्तव्‍य के प्रति पूरी ईमानदारी, निष्‍पक्षता एवं सजगता से बने रहने हेतु निरंतर निर्देशित किया जा रहा है । इसके साथ ही उनके द्वारा आये दिन किसी न किसी थाना/चौकियों का औचक निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली का जायजा भी लिया जा रहा है । इसी क्रम दिनांक 27-28 जनवरी की मध्‍यरात में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा म्‍याना थाने की ऊमरी चौकी के निरीक्षण पर पहुंच गये और जहां सुरक्षा व्‍यवस्‍था में गंभीर लापरवाही मिलने पर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा ऊमरी चौकी प्रभारी के विरूद्ध तुरंत एक्‍शन लेते हुये चौकी प्रभारी सउनि महेन्‍द्र सिंह चौहान को तत्‍काल प्रभाव से लाईन अटैच कर एसडीओपी गुना को प्राथमिक जांच के आदेश दिये गये हैं ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User