यूपी में 80 की 80 सीट जीतेंगे : नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी'

कैबिनेट मंत्री ने मिशन- 2024 के लिए दिया बूथ जीतो- चुनाव जीतो का मंत्र, लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आयोजित हुई मंथन बैठक, भाजपा फरवरी व मार्च में चलाएंगी गांव चलो अभियान, 31 जनवरी तक खुलेगा लोकसभा का चुनाव कार्यालय

Monday, January 29, 2024 - 18:42
Updated: 3 years ago
0
यूपी में 80 की 80 सीट जीतेंगे : नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी'

सुल्तानपुर (आरएनआई) पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव तैयारी की मंथन बैठक और गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई।बैठक के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री व लोकसभा के क्लस्टर प्रमुख नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने लोकसभा तैयारी को लेकर आयोजित मंथन बैठक में बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया।उन्होंने कहा प्रत्येक बूथ पर 50 प्रतिशत से अधिक वोट पाने का लक्ष्य लेकर काम करना है।उन्होंने कहा भाजपा 365 दिन 24 घंटे काम करने वाला राजनीतिक दल है।कार्यकर्ता चुनावी मोड में काम करना शुरू कर दें।उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीट बीजेपी जीतेगी।पीएम के नेतृत्व में भाजपा लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगायेगी।कैबिनेट मंत्री नंदकुमार नंदी ने पीएम मोदी व सीएम योगी की सराहना करते हुए कहा की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंची हैं।उन्होंने कहा भाजपा ने जाति, धर्म, मजहब से ऊपर उठकर सर्व समाज का काम और विकास किया है।उन्होंने कहा टीम वर्क के साथ काम करना होगा।उन्होंने बताया की 31 जनवरी तक लोकसभा और 15 फरवरी तक विधानसभा के कार्यालय खोलकर चुनावी गतिविधियां शुरु कर दी जाएगी।इस दौरान लोकसभा और विधानसभा चुनाव संचालन समितियां भी गठित होगी।पार्टी वोटर के सुझाव के आधार पर अपना घोषणा पत्र बनाएगी।उन्होंने कहा जिस बूथ को हम सबसे ज्यादा मतों और प्रतिशत से जीतेंगे उन बूथों के अध्यक्षों को पीम व सीएम से मुलाकात कराकर प्रशस्ति पत्र दिलाया जाएगा।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए कहा की 2024 में सुल्तानपुर में लोकसभा का चुनाव ऐतिहासिक मतों से जीतने के लिए कार्यकर्ता परिश्रम की प्रकाष्ठा करें।उन्होंने बताया पार्टी बड़े स्तर पर गांव चलो अभियान चलाने जा रही है।1 व 2 फरवरी को मंडल की गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित होगी।लोकसभा के जिला प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि मोदी जी की विकास की धमक पूरी दुनिया में है।उन्होंने सभी लोगों का समन्वय व संवाद स्थापित कर लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया है।लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू ने कहा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव गांव घर-घर पहुंचाने का काम करें।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि  बैठक का संचालन जिला महामंत्री घनश्याम चौहान व आभार जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने प्रकट किया।इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम,सीताराम वर्मा, राज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, गिरीश नारायन सिंह,डॉ सीताशरण त्रिपाठी, प्रवीन कुमार अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,आनन्द जायसवाल सहित जिला पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चों के अध्यक्ष व गांव चलो अभियान के मंडल संयोजक मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User