पुरानी पेंशन बहाली व मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना

Saturday, October 21, 2023 - 20:44
Updated: 3 years ago
0

हाथरस-21 अक्टूबर।  जिला मुख्यालय पर आज 22 सूत्रीय मांगो को लेकर कर्मचारियों ने  धरना देकर अपनी मांगों की आवाज को बुलंद किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।  
उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर आज कलेक्ट्रेट व तहसील के कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रांतीय अध्यक्ष के आव्हान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। 22 सूत्रीय मांगों को लेकर अपने-अपने दफ्तरों का काम काज बंद कर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर आज सुबह से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन जारी कर दिया और नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन पर बैठे कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी अर्चना वर्मा को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों की आवाज को बुलंद किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष ने बताया कि 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आज धरना प्रर्दशन किया जा गया है और आगामी दिनों में लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन  आयोजित किया जाएगा। जिसमें यूपी के प्रत्येक तहसील व कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User