पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से मिले कंछल गुट के व्यापारी, नौबस्ता रोड न बनवाए जाने पर जताई नाराजगी

Thursday, June 26, 2025 - 19:02
Updated: 1 year ago
0
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से मिले कंछल गुट के व्यापारी, नौबस्ता रोड न बनवाए जाने पर जताई नाराजगी

खागा फतेहपुर (आरएनआई) व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार शील से मिलकर सत्याग्रह के दौरान किए गए वादे को ध्यान दिलाते हुए कहा कि विभाग द्वारा हो रही वादा खिलाफी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे होने से बरसात में सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। जहां पर रोज अनेकों घटनाएं हो रही है। लोग चोटहिल हो रहे हैं। स्कूल खुल गए हैं। छात्र छात्राओं को भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही विभाग द्वारा जनहित में सड़क में कार्य नहीं किया जाता है, तो पुनः एक बार सत्याग्रह करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ लोक निर्माण विभाग की होगी। एक्सईएन अनिल कुमार शील ने कहा कि विभाग द्वारा इस रोड के नवीनीकरण हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, जो स्वीकार भी हो गया है। जल्द ही बजट पास होते ही रोड का नवीनीकरण कराया जाएगा। उन्होंने जेई विनय कुमार गुप्त को फटकार लगाते हुए तत्काल गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष खागा अमिताभ शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू, जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, मंत्री अनिकेत द्विवेदी, अजय त्रिवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User