पीएम मोदी 13 मार्च को करेंगे पीएम-सूरज पोर्टल लॉन्च

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की धार से होगी इस कार्यक्रम में सहभागिता

Mar 12, 2024 - 19:29
Mar 12, 2024 - 19:29
 0  2.1k
पीएम मोदी 13 मार्च को करेंगे पीएम-सूरज पोर्टल लॉन्च

धार (आरएनआई) प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण कार्यक्रम पीएम-सूरज पोर्टल का शुभारम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दिनांक 13 मार्च को दिल्ली में आयोजित समारोह में करेंगे। इस दौरान वो देशभर के विभिन्न राज्यों के ऋण सहायता प्राप्त लाभार्थियों से संवाद करेंगे। उक्त कार्यक्रम का एक राष्ट्र व्यापी आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न राज्यों/ संघराज्यों के 526 जिलों से सामाजिक रूप से लाभ वंचित वर्गो के लाभार्थी वर्चुअली रूप से जुड़ेंगे। साथ ही सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत शासन की ऋण सहायता योजना के लाभार्थी भी जुड़ेगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार जिले से इस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। जिले में यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से उदय रंजन क्लब  सभास्थल पर आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  13 मार्च को प्रधानमंत्री श्री मोदी तीन राष्ट्रीय निगमों के नए ऋण धारकों, नमस्ते योजना एवं लक्ष्य समूहों-अनुसूचित जाति के अन्य लाभार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देशभर के विभिन्न राज्यों पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण योजना  के माध्यम से ऋण सहायता प्राप्त लाभार्थियों से भी संवाद करेंगे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम के लिए इंटरनेट व्यवस्था, सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था आदि सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को पाबंद किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0