पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नड्डा की मौजूदगी में 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे नए सीएम डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री योगी सहित केंद्रीय मंत्री भी शिरकत कर सकते हैं, शाम मोहन यादव और कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज भी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

Tuesday, December 12, 2023 - 22:01
Updated: 3 years ago
0
पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नड्डा की मौजूदगी में 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे नए सीएम डॉ. मोहन यादव

भोपाल, (आरएनआई) मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे, शपथ ग्रहण समारोह में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड (मोती लाला नेहरू स्टेडियम ) भोपाल में आयोजित किया जायेगा,  तैयारियों का प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज लिया ।

कब शपथ ग्रहण करेंगे नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ?
मध्य प्रदेश को कल बुधवार को नया मुखिया मिल जायेगा, विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद डॉ मोहन यादव कल बुधवार 13 दिसंबर को प्रदेश के नए और 20 वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, खबर है कि डॉ मोहन यादव के साथ ही दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र  शुक्ला को भी शपथ दिलवाई जाएगी।

कौन कौन शामिल होगा शपथ ग्रहण समारोह में?
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को देखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, विश्वास सारंग, हितानद, रामेश्वर शर्मा सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता लाल परेड ग्राउंड पहुंचे, वीडी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

क्या कहा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने?
उन्होंने कहा कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ये ऐतिहासिक होगा, जिस तरह से जनता ने भाजपा को प्रचंड जीत दी है , कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है उसने कार्यकर्ताओं का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है उम्मीद है कल यहाँ लाखों कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User