पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने क्षात्रों से किया संवाद

Sunday, February 18, 2024 - 17:35
Updated: 3 years ago
0
पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने क्षात्रों से किया संवाद

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने विकास बालक छात्रावास मैं संवाद किया छात्रावास संचालक प्राण सिंह यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।

 जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप सेन जिला महामंत्री चंद्रपाल किरार ( बंटी भैया) जिला मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा रहे।

 जिला मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया चित्रों पर  पुस्पमाल दीप प्रजलन कर अतिथियों का माला पहनकर  स्वागत किया।

 जिला अध्यक्ष दिलीप सेन ने छात्रावास पहुंचकर छात्रों को संबोधित किया, जिसमें केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार की  विभिन्न योजनाओं के विषय में संवाद किया।

 छात्रों को सरकार की अनेक योजनाओं से अवगत कराया कश्मीर में 370, राम मंदिर उज्जैन महाकाल का कॉरिडोर किसानों को सम्मान निधि किसान क्रेडिट कार्ड आयुष्मान कार्ड मजदूरी कार्ड  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई योजनाएं जो चल रही है। उनसे अवगत कराया और सभी छात्रों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

 पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री बंटी किरार  ने संबोधन में सरकार की योजनाओं लाड़ली लक्ष्मी योजना, कोविट के समय इसके माता-पिता नहीं रहे उन बच्चों को ₹4000, जन धन योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का फ्री इलाज ऐसी कई योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। छात्रावास के संचालन प्राण सिंह यादव , अमरलाल, पवन चंदेल  की उपस्थित रहे छात्रावास के समस्त छात्र उपस्थित रहे छात्रों को पुरस्कार एवं फल भेंट किया।

 कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त  संचालक प्राण सिंह यादव जी ने किया छात्रावास के संचालन एवं सभी शिक्षकों के साथ में भोजन ग्रहण किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User