सन 1979 में पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का गुना आगमन हुआ

Sunday, February 18, 2024 - 17:33
Updated: 3 years ago
0
सन 1979 में पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का गुना आगमन हुआ

गुना (आरएनआई) सन 1979 में पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का राजस्थान से विहार करते हुए गुना में सुबह आगमन हुआ था।  पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जी के पहली बार गुना आगमन पर जैन समाज में हर्ष व्याप्त था। पूज्य आचार्य श्री बाजार मंदिर गुना में कुछ समय के लिए विश्राम किया और उनकी आहार चर्या निवास पर पडगाहन करके आहार देने का सौभाग्य वरिष्ठ अभिभाषक श्री पूरन चंद जैन, उनकी जीवन साथी श्रीमती विद्यावती जैन और पुत्रवधू श्रीमती चन्द्रा विजय कुमार जैन ने अर्जित किया। में पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का अपने निवास पर पडगाहन करके आहार देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आहार चर्या पश्चात पूज्य आर्चाय श्री गुना से उसी दिन अशोकनगर के लिए विहार किया और उनका  चातुर्मास थूवोन जी में हुआ था। 

आचार्य भगवन श्री 108  विद्यासागर जी महाराज जी की संलेखना समाधि डोंगरगढ़ में होने वाले कार्यक्रम को लाईव प्रसारण स्थान श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बडा़ मंदिर महावीर भवन, चौधरी मोहल्ला गुना में सकल दिगंबर जैन समाज ने एल ई डी स्क्रीन पर प्रातः 8::45 बजे देखा गया। महाराज को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए जैन समाज ही नहीं सम्पूर्ण समाज ने बाजार बंद रखा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User