पिंजरा तोड़कर भागा खूंखार तेंदुआ, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

Aug 9, 2024 - 19:52
Aug 9, 2024 - 19:53
 0  2.3k
पिंजरा तोड़कर भागा खूंखार तेंदुआ, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

खरगोन (आरएनआई) मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद वनक्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ ग्राम बिचौली मर्दाना मे बीती रात एक खेत मे वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे मे तेंदुआ आ गया। तेंदुआ काफी बड़ा और खूंखार था जिसने भी पिंजरे में देखा वह डर गया। तेंदुए ने दांत से पिंजरे की जाली को भी तोड़ दिया था। इसी कारण उसे दूसरे पिंजरे में स्विफ्ट किया जा रहा था इसी दौरान तेंदुआ चकमा देकर जंगल में भाग गया गनीमत रही कि कोई उसकी चपेट में नही आया वरना मौके पर ग्रामीण खेतो के किसान और वन अमले के लोग खड़े थे।

क्या है पूरा मामला
घटना में तेंदुए के रात्रि में पिंजरे में कैद की सूचना पर गुरुवार सुबह वन विभाग सहित राला मंडल इंदौर की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को वन विभाग टीम द्वारा राला मंडल के पिंजरे मे स्विफ्ट करने के दौरान तेंदुए ने पिंजरा तोड कर वह केले के खेत मे भाग निकला जिससे मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के बीच अफरा तफरी मच गई। गौरतलब है कि पिछले कई महीनो से ग्रामीण तेंदुए से परेशान थे। व उसके डर से लोग खेतों में भी नहीं जा पा रहे थे। जिसकी कई बार वन विभाग को सूचना दी गई थी।जिसके बाद वन विभाग के रेंजर राजैन्द सिंह चोहान ने टीम के साथ पहुंचकर इलाके में तीन अलग-अलग जगहों पर पिजरें लगाए,जिसमे किसान राम,लोकैश मडलोई के खेत में रखे पिजरें में तेंदुआ बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि मे आ गया। सुबह फॉरेस्ट टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तब तक तेंदुए ने पिजरे की दो पट्टीयों को अपने बल से तोड़ दिया था। जिसके बाद राला मंडल की टीम द्वारा एक पिजरे से दूसरे पिंजरे में स्विफ्ट करते समय वह पिजरे की जाली को तोड कर तेंदुआ भाग निकला।

इस मामले को लेकर वन विभाग के एसडीओ विजय गुप्ता ने बताया सनावद वनक्षेत्र के बिचोली मर्दाना में एक तेंदुए द्वारा एक व्यक्ति को घायल किया था उसे पकड़ने के प्रयास में इंदौर राला मंडल की टीम से तीन पिंजरे इलाके में लगाए गए थे कल दरमियानी रात्रि में तेंदुआ पिंजरे में कैद भी हुआ। वन अमले की सनावद ,बड़वाह और राला मंडल की टीमें मौके पर पहुंची। तेंदुए ने पिंजरे की दो पट्टीयों को तोड़ दिया था उसे दूसरे पिजरे में स्विफ्ट किया जा रहा था इसी दौरान वह भाग गया। उसे पकड़ने के प्रयास फिर किए जायेंगे।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0